Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर आराेपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री निवासी कृष्णा कॉलोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो पाया की कोई नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्राईंम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए सुखदेव सिंह (उम्र35) निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि सुखदेव ने चोरी किया हुआ मंगलसुत्र आदित्य व राहुल से 35 हजार में खरीदा था। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी आदित्य व राहुल को पहले गिरफ्तार करके एक अंगुठी, एक नोज पिन, एक जोडी कान की बालिया व एक फोन बरामद किया जा चुका है। सुखदेव कल्याणपुरी दिल्ली में कार वाशिंग का काम करता है।

