June 13, 2026

फरीदाबाद में शुरू हुआ कंट्रोल सेंटर, सफाई और कचरा प्रबंधन की शिकायतें सीधे दर्ज होंगी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एनआईटी स्थित मुख्यालय में एक कंट्रोल सेंटर शुरू किया है। यहां से लोग सीधे सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन और अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं की शिकायत कर सकेंगे।

स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर अश्वीर सिंह ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर चल रहे 11 हफ्तों के राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत, निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। इसका मकसद पूरे प्रदेश में सफाई के स्तर को बेहतर बनाना है।

नागरिक अपनी शिकायत इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं 0129-2415549, 0129-2418224, 0129-2411664

अश्वीर सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।