March 7, 2026

ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल फोन से इंटरनेट इस्तेमाल किया गया था। शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप व मेल पर डाक्युमेंट भेजने वाला आरोपी का साथी है। और दोनों साथ में ही रहते थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एन.एच.पी.सी. आवासीय परिसर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसने अपनी गाडी फरीदाबाद से रायपुर भेजने के लिए वी.आर.एल. लॉजिस्टिक्स कम्पनी को ऑर्डर दिया। जिसके लिए उसने कम्पनी को लॉजिस्टिक्स चार्ज और इंश्योरेंस के लिए 13 हजार रू दिये। इसके बाद ठगों ने चालान और तेल डलवाने के लिए शिकायतकर्ता से कुल 45 हजार रूपये ऐठ लिये। और उसकी गाडी लेकर फरार हो गये। जब उसने दुबारा कम्पनी की मेल आईडी सर्च करके बात की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधडी हुई है उनकी कम्पनी ने ऐसी कोई गाडी ट्रांस्पोर्ट के जरिये नहीं भेजी। जिस पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललित (उम्र26) निवासी धागरी, भिवानी को गिरफ्तार किया है।