October 15, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दाे आरोपी काे को गिरफ्तार किया। आरोपी ने देशी कट्टा लक्कडपुर फरीदाबाद से 9 हजार रूपये में खरीदा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने सूरजकुण्ड गोल चक्कर से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने हर्ष (उम्र19) निवासी प्रहलादपुर दिल्ली को तिकोना पार्क सेक्टर 48 फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एस.जी.एम नगर, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।