Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 9 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-75 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर 2024 को उसके पास कॉल आया जिसने खुद को ब्रोकर बताया जो शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाता था। जिसके बाद उसने ठग के कहे अनुसार एंजिल वन एप पर पैसे निवेश कर दिये, जिसमें उसका नुकसान हो गया। फिर ठग ने उसको नुकसान को जल्दी कवर करने के लिए ganeshamsecurity.com में निवेश करने के लिए कहा, जो निवेश राशि का 10 गुणा राशि ट्रैडिंग के लिए देते थे। जिसमें उसने 1 लाख रूपये का निवेश किया लेकिन ठगों ने उसकी आईडी से उससे बिना पूछे 3,50,000 रूपये का निवेश और कर दिया। जिसके बाद ट्रैंडिंग कम्पनी से उसके पास कॉल आया तो उसने कहा गया कि उसको इस ट्रैड से निकाल दे जिसके लिए उन्होंने पहले पैसे जमा करने को कहा, जब उसने मना किया तो उसे कहा गया की उसके घर रिकवरी एजेंट भेजेंगे जिसके बाद उसको 10 गुणा पैसे देने पडेंगे। जिसके डर से उसने 3,20,000 रूपये उनके खाता में भेज दिए। लेकिन बाद उसके सारे पैसे नुकसान में दिखाने लग गए, जब उसने ठगों के पास कॉल किया तो उसको कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश, राउ, इन्दौर, गणेश विहार कॉलोनी निवासी शुभम (उम्र 30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और उससे पहले गिरफ्तार आरोपी संदीप का खाता लेकर आगे दिया था। शुभम डिलिवरी बॉय का काम करता है।

