June 6, 2026

छठे दिन माता कात्यायनी की आराधना, साधना व आत्मबल की कामना

Faridabad/Alive News: नवरात्रि के छठे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में माता कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने “या देवी सर्वभूतेषु…” मंत्रोच्चार के साथ धर्म, अर्थ, मोक्ष और संतान उन्नति की कामना की।

वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों व आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण हेतु विशेष पूजा संपन्न कराई। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने प्रवचन में माता कात्यायनी की कथा सुनाते हुए बताया कि महर्षि कात्यायन की तपस्या से देवी ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया, जिससे उनका नाम कात्यायनी पड़ा।

उन्होंने बताया कि मां कात्यायनी की उपासना से साधक का मन शुद्ध होता है और आत्मबल की प्राप्ति होती है। अंत में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद वितरित किया गया।