June 26, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, 2 युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को पकड़ा। दीपक (20), जो सनलाइट कॉलोनी दिल्ली का रहने वाला है, उसे ओल्ड फरीदाबाद इलाके से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रेम (21), जो गांव मवई फरीदाबाद का निवासी है, उसे खेडीपुल एरिया के पास से हथियार सहित पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।