Noida/Alive News: सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दादरी, बिसरख, तिलपता और रबूपुरा स्थित ननकेश्वर के शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया।
पुलिस बल तैनात रहा
मंदिर समितियों द्वारा भंडारा, प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
पंडितों के अनुसार, सावन के सोमवार विशेष फलदायी होता है। इस दिन व्रत और जलाभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

