May 4, 2024

नए डिपो के लिए अब 14 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा नए राशन डिपो के आवेदन हेतु तिथि को दिनांक 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

उपायुक्त ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अब महिलाएं आगामी 14 अगस्त 2023 तक सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए विभाग ने सूची जारी कर दी है। इसके तहत जिले में कुल 78 राशन डिपो महिलाओं को दिये जाएँगे। इसमें से 23 डिपो शहरी व 55 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के राशन डिपोओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राशन डिपोओं में हिस्सेदारी की घोषणा की गयी है तथा इस पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। जिले में राशन के 78 डिपो किन्ही कारणों से बंद थे। इन डिपोओं को अब महिलाओं से चलवाया जाएगा। इसके लिए विभाग को मुख्यालय से भी निर्देश मिले है।

इसमें उन्होंने विभाग को निर्देश दिये थे कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाए। इसके चलते जिले में फिलहाल बंद पड़े राशन डिपोओं को चलवाया जाएगा। अब इन सभी डिपोओं को महिलाओं को दिया जाएगा। ताकि महिलाओं का राशन डिपोओं में 33 प्रतिशत कोटा पूरा किया जा सके।

हांलाकि जिले में वर्तमान में 658 राशन डिपो है। इनमें से 98 राशन डिपो महिलाएं चला रही हैं तथा 560 राशन डिपो पुरुष चला रहे है। जिला में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बैकलॉग के माध्यम से पूरी करने के लिए 217 राशन डिपो इनके हिस्से में आते हैं।

विभाग ने फैसला लिया है कि अब भविष्य में जो भी डिपो अनियमिता मिलने के कारण बंद होगा, उन राशन डिपोओं को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आंवटन करेगा।