May 20, 2024

एनआईटी विधायक ने नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को दिया अपना समर्थन

Faridabad/Alive News : विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय पर 16 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई हड़ताल को अपना स्मर्थन दिया है। नगर निगम कर्मचारी 19-20 अक्टूबर से टूल डाउन करके हड़ताल को लेकर लगातार सरकार से मांग रहे है कि उनका लम्बित वेतन दिया जाएं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर कर नगर निगम में नियमित किया जाए। आज की हडताल में नगर निगम हेड ऑफिस के और ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के दफ्तर के तीनों जोनों के कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें नगर पालिका संघ हरियाणा से संबंधित फेडरेशन ने भी हड़ताल में बढ़-चढ कर भाग लिया।

एनआईटी-86 के विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि बडे दुख की बात है की नगर निगम कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि यह सरकार कर्मचारी विरोधी है क्योकि यह नए-2 रास्ते निकाल कर कर्मचारियों को हटा रही है। उसी के लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम बनाया है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि बीजेपी सरकार में कर्मचारियों वर्ग का शोषण और महंगाई चरम सीमा पर है। यहां पर मजदूर, किसान, व्यापारी तथा कर्मचारी वर्ग दुखी है।

मोदी सरकार ने अयोध्या में 18 लाख़ दिये जलाने का उद्देश्य रखा। लेकिन, फरीदाबाद में 500 परिवारों का दीप बुझाने की तैयारी, यह हरियाणा सरकार की तानाशाही नहीं है तो क्या है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि 2014 में जब एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो हुडडा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जिसका जीता जागता उदाहरण आज भी पूरे हरियाणा में देखने को मिल जाएगा। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार अगर कर्मचारियों का वेतन अगर तीन दिन में नही देती तो अंगद की तरह पैर जमाया जाएगा।

विधायक नीज शर्मा ने कहा कि आज सुबह छुटटी वाले दिन 9 बजे से ही नगर निगम मुख्यालय गेट के बाहर नगर निगम फरीदाबाद के नगर पालिका संघ के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, फायरी ब्रिग्रेड के कर्मचारी, मीटर रीडर, बिल डिस्टिब्यूटर, टयूबवैल आपरेटर, जेई, आउटसोर्स यूनियन के कर्मचारी, उद्यान विभाग, इंजिनिरिंग विभाग, वाहन विभाग, फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने हडताल और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौषल रोजगार निगम से बाहर कर विभाग रोल पर पक्का करने की मांग को दरी पर बैठकर धरना-पद्रर्षन कर रहे है यह हरियाणा सरकार के लिए शर्म की बात है।