Noida/Alive News: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के निर्देशों के बाद, परिवहन आयुक्त ने “यूपी एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल” विकसित किया है। यह पोर्टल पिछले 1 अप्रैल 2026 से लाइव किया जा चुका है और राज्य के सभी स्कूल वाहनों के लिए इस पर पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करना, उनके दस्तावेज़ों का सत्यापन करना और उनकी प्रभावी निगरानी करना है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सके। यह स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम भी है।
सभी विद्यालय प्रबंधनों को 1 से 15 अप्रैल 2026 तक अपने वाहनों का पूरा विवरण और आवश्यक दस्तावेज़ इस पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। हालांकि उन विद्यालय को भी एक शपथ-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिनके पास एक भी वाहन नही है।
पोर्टल पर लॉगिन करने वालों के लिए अलग-अलग लॉगिन क्रेडेंशियल दिये गये हैं और विद्यालय का UDISE कोड उपयोगकर्ता का नाम होगा। पासवर्ड भी विद्यालय का UDISE कोड होगा। इसके अलावा पोर्टल की अन्य जानकारी के लिए गौतमबुद्धनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन एवं प्रवर्तन) से सम्पर्क किया जा सकता है।
ऐसे होगा अपलोड दस्तावेज़ का सत्यापन
दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद, परिवहन कार्यालय के अधिकारी इन वाहनों का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस टीम में गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे।

