Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 149 गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उन्हें उनके असली मालिकों को वापस कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के निर्देश पर की गई।
7 अप्रैल को पुलिस लाइन फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एसीपी क्राइम अमन यादव ने ये सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। अपने फोन वापस पाकर लोगों ने फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया। फरीदाबाद पुलिस पहले भी इस तरह गुम मोबाइल फोन लोगों को वापस दिला चुकी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वे तुरंत CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें, ताकि फोन को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

