Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में थाना सारन की पुलिस टीम ने सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 अप्रैल को की गई, जिसमें पुलिस ने 3800 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सारन पार्क में सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत रेड की गई और मौके से प्रभाकर कुमार (संजय कॉलोनी निवासी) और हनी कुमार (न्यू जनता कॉलोनी निवासी) को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सारन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

