October 2, 2024

नेहरू युवा केन्द्र करेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार इस वर्ष पूरे भारत के सभी जिलों के नेहरू युवा केन्द्रों द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आगामी 14 अक्टूबर 2022 को जेसी बोस विश्वविद्यालय में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में चित्र फोटोग्राफी, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा।