March 7, 2026

वाहन चालकों की लापरवाही बनती है जाम का कारण

Faridabad/Alive News: शहर की प्रमुख सड़कों के बीचों बीच वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को खड़े करने की प्रवृत्ति से लोगों की समस्या गंभीर होती जा रही हैं। आज के समय में खासतौर पर सुबह और शाम के समय चालक अपने निजी वाहन सड़क पर खड़े करके या तो खरीदी करने चले जाते है या तो बाते करने लगते है। जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ऐसा ही आज सोमवार को सुबह पल्ला के नए पुल को जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला। हाल के दिनों में पल्ला मार्ग पर सड़क की रिपेयरिंग का काम जारी है जिस वजह से सराय और पल्ला जाने के लिए लोग नए पुल मार्ग का उपयोग करते है। आज सोमवार को सुबह के समय एक कार सड़क के बीच में खड़ी करके वाहन चालक बाते करने लगा। जिस कारण काफी लंबा जाम लगा रहा। जाम इतना लंबा था कि कोई भी वाहन अपनी जगह से हिल नहीं रहे थे। इस जाम के परिणाम यह रहे कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफ़ी देरी हुई।

ऐसा ही नजारा एनआईटी एक नंबर मार्केट, बल्लभगढ़ मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के अलावा विभिन्न व्यस्थ मार्केट में भी अकसर ऐसा देखने को मिलता है। शहर के वाहन चालक अपनी कार , स्कूटी, बाइक और बुलेट को मार्केट के बीच में खड़े करके खरीदारी करने चले जाते हैं। जिस कारण काफी लंबा जाम भी लग जाता है और पैदल जाने वाले लोगो को भी जाने का रास्ता नहीं मिलता है।

क्या कहना है लोगों का

अक्सर लोग नो पार्किंग में अपनी मर्जी से वाहन को खड़ा कर देते है। वह यह भी नहीं सोचते कि उनकी इस नो पार्किंग में वाहन खड़े करने के कारण काफी लंबा जाम लग जाता है। कितने लोगों को इससे परेशानी होगी।

  • लेखराज पांचाल , स्थानीय निवासी एन आई टी

कुछ मिनटों के लिए भी सड़क के बीच वाहन खड़ा करना पीछे तक लंबा जाम लगा देता है। जिस कारण एंबुलेंस, स्कूल बस और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस को जो लोग सड़क के।बीच में अपने वाहन खड़े करते है उनके चलन करने चाहिए और टो-ऑवे की कार्यवाही करनी चाहिए।

  • हिमांशी, स्थानीय निवासी पल्ला