May 5, 2025

सेक्टर 15 के आरडब्ल्यूए प्रधान चुने गए नीरज चावला, 267 वोटों से हुई जीत 

Faridabad/Alive News: रविवार को आरडब्ल्यूए सेक्टर-15 के चुनाव का आयोजन हुआ। 267 वोटों से जीतकर एक बार फिर नीरज चावला आरडब्ल्यूए प्रधान बने हैं। वहीं प्रधान पद के लिए दावेदारी करने वाले संजय बत्रा को 204 और कावेरी शुक्ला को 90 वोट मिले हैं। 

आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए डा. सुरेश अरोड़ा को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया था। डा. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के लिए 654 में से 568 लोगों ने मतदान किया है। नीरज चावला 267 वोटों से विजयी हुए हैं। चावला पहले भी सेक्टर के प्रधान रह चुके हैं, दोबारा प्रधान चुने जाने पर लोगों का आभार व्यक्त किया। 

इसके अलावा पिंकी बरार को उप प्रधान, सतीश परनामी को महासचिव, प्रियंका गर्ग को कोषाध्यक्ष और संदीप गुप्ता को सह सचिव चुना गया है। जबकि नरिंदर बग्गा, अमरजीत खुराना, सुनील जटवानी, रमेश झावर, सुनीता शर्मा और मनोज अहूजा कार्यकारी पदाधिकारी चुने गए हैं। चुनाव के दौरान केंद्र पर पुलिस मौजूद रही। चुनाव के बीच में कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए आरोप भी लगाया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।