March 7, 2026

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: पराली प्रबंधन के लिए 1.5 करोड़ तक की परियोजना पर मिलेगा अनुदान

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत आवेदन मांगे हैं। यह योजना उन किसानों, किसान समूहों, पंचायतों, सहकारी समितियों और पराली आधारित उद्योगों के लिए है जो धान पराली आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ना चाहते हैं।
कैसे करें आवेदन:
इच्छुक लोग 15 जुलाई 2025 तक विभाग की वेबसाइट www.agriharyanagov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी शर्तें:
आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।

प्रस्तावित उद्योग राज्य में और परियोजना स्थल से 25 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।

बैंक से सैद्धांतिक स्वीकृति, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ लगाना जरूरी है।

परियोजना की लागत और सहायता:
इस योजना के तहत 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं लगाई जा सकती हैं।
दो मॉडल हैं:
1. पहले मॉडल में 65% खर्च सरकार देगी, 25% उद्योग और 10% एग्रीगेटर देंगे।

2. दूसरे मॉडल में 65% सरकार और 35% एग्रीगेटर खर्च उठाएंगे।

उपलब्ध मशीनें:
हे-रेक, टेडर मशीन, टेली हैंडलर, नमी मापक यंत्र, वाटर टैंक, अग्निशमन यंत्र, हैमर मिल, रोटरी स्लेशर, ट्रॉली, एक्सेल, श्रेडर और ट्रैक्टर    जैसी मशीनें अनुदान पर मिलेंगी।

जिन्होंने पिछले साल आवेदन किया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
इस योजना का मकसद पराली जलाने की समस्या को कम करना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।