June 26, 2026

एन. रंगासामी 5वीं बार बने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रहे मौजूद

New Delhi/Alive News: एन. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप-राज्यपाल कैलाशनाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे।

रंगासामी के साथ भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री रह चुके हैं।

4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थीं।

AINRC का सबसे बेहतर प्रदर्शन

पुडुचेरी में कुल 30 सीटों पर चुनाव हुआ था।

  • AINRC ने 16 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 सीटें जीतीं। उसका स्ट्राइक रेट 75% रहा।
  • भाजपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीतीं। उसका स्ट्राइक रेट 40% रहा।
  • कांग्रेस ने 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सिर्फ 1 सीट जीत सकी। उसका स्ट्राइक रेट केवल 6% रहा।

वहीं, केरल में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है।