May 6, 2024

नगर निकाय चुनाव : पहले दिन नामांकन भरने नहीं पहुंचा एक भी प्रत्याशी, अधिकारी करते रहे इंतजार

Faridabad/Alive News : बीते सोमवार से स्थानीय नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन पहले दिन नगरपरिषद और नगरपालिका में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन भर ने नहीं पहुंचा। हालांकि, नगरपरिषद व नगरपालिका के चुनाव अधिकारी सुबह 11 बजे ही पहुंच गए। लेकिन दो 3 बजे तक एक भी उम्मीदवार नहीं आया तो वापस अपने कार्यालय में चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद नगरपरिषद में चार बूथ और बढ़ा दिए गए है। पहले 56 बूथ बनाए गए थे। कुछ बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता थे। ऐसे में इसे कम कर दिया गया और अब 60 बूथ होंगे। चुनाव में किसी प्रकार की कमी न रहे और चुनाव पारदर्शी हो, उसके लिए सोमवार को कर्मचारियों ने प्रत्येक ईवीएम की जांच की। नप के पास अभी 120 ईवीएम आई है। जरूरत पड़ने पर और ईवीएम की मांग की जा सकती है।

जानकातरी के अनुसार सभी पार्टियों ने अपने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पहले ही तय कर लिया है कि नगर निकाय चुनाव वो अपने सिंबल पर लड़ेगी और जजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। ऐसे में इस बार चुनाव रोमांचक होने वाला है। नगरपरिषद चेयरमैन का सीधा चुनाव होने के कारण सभी पार्टियां जोर भी लगाएंगी। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले एक दो दिन में प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल हो जाएगा। भाजपा में दो से तीन नाम है जिस पर मोहर लग सकती है। इनेलो, कांग्रेस, जजपा व आप ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है।