May 5, 2024

बकायादारों के विरूद्ध नगर निगम करेगा कार्यवाही

Faridabad/Alive News: निगमायुक्त ने हाल ही में निगम के संयुक्त आयुक्तों और क्षेत्रिय एंव कराधान अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बाैठक में उन्हें निर्देश दिया है कि जैसा कि पहले ही आदेश दिए जा चुके है कि जिन संपत्ति कर इकाईयों ने अभी तक संपत्ति कर की बकाया राशि को जमा नहीं कराया है। उनके खिलाफ 31मार्च के बाद देय राशि की वसूली या कानूनी वसूली की कार्यवाही शुरू की जाये।

आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद ने कहा कि यद्यपि इस निगम के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी भी करदाताओं के खिलाफ बड़ी राशि बकाया है। निगम आयुक्त ने सभी क्षेत्रिय एंव कराधान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी संपत्ति कर इकाईयां जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर की बकाया राशि जमा नहीं की है, उनसे सम्पर्क किया जाये और बकाया राशि या कानूनी वसूली की कार्यवाही 31 मार्च तक की जाये।

निगम आयुक्त ने आगे कहा कि करदाताओं को इस निगम के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे अपना कर https://online.ulbharyana.gov.in/eforms/PropertyTax.aspx पर जाकर जमा कर सकते हैं। निगमायुक्त ने सभी करदाताओं से अपील की कि वे 31 मार्च तक अपना अपना बकायजात सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का प्रयोग करते हुये जमा कराये अन्यथा बकायादारो के विरूध वसूली की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।