March 8, 2026

नगर निगम ने शीतकालीन पुष्प पौधों का वितरण

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आज बड़े स्तर पर शीतकालीन पुष्प पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की इस सराहनीय पहल की खुलकर तारीफ की।

त्रिखा कॉलोनी पार्क में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में लगभग 2 लाख शीतकालीन फूलों के पौधे लोगों को उपलब्ध करवाए गए। इन पौधों के रोपण से घरों के आंगन, पार्कों और सड़कों के डिवाइडरों पर रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती देखने को मिलेगी। इसके साथ ही वातावरण और भी सुंदर व स्वस्थ बनेगा।

इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखरेख करें।

कार्यक्रम में निगम पार्षद महेश गोयल, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद किरण बाला, चेयरमैन मार्केट कमेटी संजीव बैंसला, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, एसडीओ नबाव खान, सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा, जेई विक्रम, स्वराज भाटी, बालकिशन, संदीप चाहर, पुष्पा शर्मा, सुषमा यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।