May 7, 2024

निगमायुक्त ने ओल्ड नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

Faridabad/Alive News : निगमायुक्त यशपाल यादव ने मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और समस्त स्टाफगण और अधिकारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना दी। इस मौके पर निगमायुक्त ने निगम के दिन प्रतिदिन के कार्य को प्रभावी एवं कुशल बनाने के लिए सभी ब्रांचों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे समय से आने की हिदायत दी। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में लम्बित पड़े काम को शीघ्र निपटाएं के लिए कहा, ताकि काम में देरी न हो और सभी कार्य समय पर निपट सकें।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कई कर्मचारियों से उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। निगमायुक्त ने यह अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का ऑडिट करने के भी निर्दश दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को अपने अधीनिस्थ कर्मचारियों से सहानूभूति व्यवहार करने तथा ईमानदारी, कुशलता, एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों ने निगमायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया इस पर आयुक्त ने जल्द ही उनका निवारण करने का आश्वासन दिया।