May 6, 2024

मौनी का ससुराल में हुआ शानदार स्वागत, गृह प्रवेश पर भावुक हुई एक्ट्रेस

New Delhi/Alive News: एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार गोवा में अपनी शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। वापसी के वक्त मौनी को मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। जहां वह लाल रंग की बनारसी साड़ी, मांग में सिंदूर और झुमकें पहने बहुत प्यारी लग रही थीं। बीते शनिवार को मौनी का उनके ससुराल में ग्रैंड वेलकम किया गया। जिसके कुछ वीडियोज मौनी ने सोशल मीडियो पर शेयर किए हैं। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शेयर किए गए वीडियो में मौनी जब घर पहुंची तो उनके फैमिली और फ्रेंड्ज ने उनका शानदार स्वागत किया। जिसे देख मौनी थोड़ी भावुक भी हो गईं। सूरज नांबियार अपने दोस्तों के साथ भांगड़े पर डांस करते भी नजर आए। वीडियो में मौनी पहले आलता से रंगे अपने पैरों से घर में छाप छोड़ती है और गृह प्रवेश की रस्म पूरी करती नजर आईं। इसके बाद मौनी और सूरज की अंगूठी की रस्म भी हुई।

मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गई थी। कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे। शादी में मौनी दो अलग-अलग लुक में नजर आयीं थी। पहले वह ऑफ व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी के साथ साउथ इंडियन गोल्डन ज्वैलरी में दिखी तो वहीं दूसरे लुक में हैवी लाल जोड़े में नजर आई। मौनी दोनों ही ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं।