November 20, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद, भेजा जेल

Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी लाडन के रूप में हुई है।

​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जैतपुर, दिल्ली निवासी नियंक ने 10 सितम्बर 2026 को थाना सेक्टर-31 में मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाडन को काबू किया और उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

​आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।