August 12, 2026

शहरों की बढ़ती गर्मी का इलाज है ज्यादा हरियाली: विशेषज्ञ

Noida/Alive News: एमिटी यूनिवर्सिटी में वन महोत्सव सप्ताह 2026 के तहत कंक्रीट से कैनोपी तक विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञों और वन अधिकारियों ने शहरों में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर शहरी वृक्षारोपण की जरूरत बताई। पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक विद्या बी. कुमार ने कहा कि हर शहर की जरूरत के हिसाब से हरित योजना बनाई जानी चाहिए। मंडलीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी कम से कम तीन साल तक देखभाल भी जरूरी है। विशेषज्ञों ने वर्टिकल गार्डन, वेटलैंड, ग्रीन कवर और पर्यावरण अनुकूल विकास को समय की जरूरत बताया।