March 8, 2026

श्री वैष्णो देवी मंदिर में मां कुष्मांडा की भव्य पूजा में पहुंचे विधायक , टेका माथा

Faridabad/Alive News: महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में चौथे नवरात्रि पर मां कुष्मांडा की भव्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।

विशेष तौर पर एन आई टी क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश फागना मां के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां कुष्मांडा के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने विधायक को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक सतीश फागना ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां कुष्मांडा की आराधना करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप झाम, आदित्य विरमानी और साहिल भी मौजूद रहे।

मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को बताया कि चौथे नवरात्रि को मां दुर्गा के स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा ने सृष्टि की रचना की थी। उनकी पूजा से दुख-दरिद्रता दूर होती है और बुध ग्रह का दोष समाप्त होता है।

मां कुष्मांडा को अष्टभुजा भी कहा जाता है क्योंकि उनके आठ भुजाएं हैं। वे जपमाला, धनुष, बाण, कमंडल, कमल, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा धारण करती हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां की आराधना से बुद्धि, सकारात्मक सोच और समृद्धि की प्राप्ति होती है।