June 13, 2026

भारत विकास परिषद ने दिव्यांग एवं बुजुर्गों को वितरित किया सेवा उपकरण

Faridabad/Alive News: भारत विकास परिषद, महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-2 ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग जनों के लिए सेवा उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए सोहन पाल सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना है। भारतीय संस्कृति में दिव्यांगों और बुजुर्गों की सेवा को पुनीत कार्य ही नहीं बल्कि धर्म माना गया है। उन्होंने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्यों में सभी को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग एवं बुजुर्ग जनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र और अन्य आवश्यक सेवा उपकरण वितरित किया गया। इस मानवीय पहल से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस मौके पर जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, जिला सचिव नवीन चेची, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राघव, महिला संयोजक (विवेकानंद शाखा) प्रभा सोलंकी और सेवा प्रकल्प सदस्य मोनिका गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित