October 28, 2026

विधायक ने जिला स्तरीय कमेटी में उठाया बल्लभगढ़-सोहना रोड की मरम्त का मुद्दा

Faridabad/Alive News : विधायक नीरज शर्मा ने जिला स्तरीय कमेटी में बल्लभगढ़-सोहना रोड की खस्ता हाल सड़क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़-सोहना रोड पर ही जिला के अधिकांश आक्सीजन गैस प्लांट मौजूद हैं। यह रोड पिछले कई महीनों से टूटी हुई है।

विधायक ने कहा कि ऐसे समय में ऑक्सीजन गैस के टैंकरों के आवागमन में कोई हादसा न हो इसके लिए तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत करवाई जाए। इसके अलावा इस रोड से ऑक्सीजन प्लांट तक जाने वाले रास्ते भी पक्के करवाए जाएं ताकि ऑक्सीजन लेने वालों को कोई परेशानी न हो। विधायक ने कहा कि सेक्टर-55 में पॉलीक्लीनिक की जो बिल्डिंग है, इसमें भी जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की जाएं।