July 6, 2026

हिरोशिमा दिवस पर हथियारों की होड़ छोड़कर वैश्विक शांति का दिया संदेश

Faridabad/Alive News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हिरोशिमा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य ने कहा कि परमाणु युग में अस्त्रों की स्पर्धा में विश्व में ऐसे राष्ट्र और व्यक्तियों का अभाव नहीं है जो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए विश्व को परमाणु युद्ध की आग में झोंक सकते हैं।

उचित समन्वय और वैश्विक शांति से सभी समस्याओं का समाधान निकालना संभव है। मनचन्दा ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने के बारे में बताते हुए कहा कि आज से 76 वर्ष पहले 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु हमला किया था। इसके तीन दिन बाद ही जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया। दोनों शहर लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गए। दो लाख से अधिक लोगों की जान चली गई और जो बच गए, उनकी जिंदगी बद से बदतर हो गई।

आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने छात्राओं सृष्टि, प्राची, शिवानी और संध्या का ब्रह्माण्ड को नष्ट करने वाले हथियारों की होड़ छोड़ कर वैश्विक शांति बनाए रखने का संदेश देने के लिए अभिनंदन किया।