June 6, 2026

फरीदाबाद में मेगा जॉब फेयर शुरू, 6 हजार से ज्यादा युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में बड़ा मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य मंत्री राजेश नागर ने जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (YMCA) में किया।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा जॉब फेयर है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कंपनियों का मजबूत नेटवर्क है और यहां रोजगार के काफी अवसर हैं। ऐसे जॉब फेयर से युवाओं को अपने ही शहर में नौकरी मिलने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो कंपनी सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी देगी, उसे मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस जॉब फेयर में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 100 से ज्यादा कंपनियों ने युवाओं को रोजगार देने के लिए भाग लिया।

खाद्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस जॉब फेयर में 6 हजार से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कंपनियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जाए और इंटरव्यू प्रक्रिया को आसान बनाया जाए।