June 26, 2026

वसुन्धरा में चार दिवसीय यज्ञ-उत्सव सम्पन्न, हज़ारों श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन वसुन्धरा परिसर में चार दिनों तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ और प्रवचनों का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान हज़ारों श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल में भाव-विभोर हुए और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त की।

समारोह में देश-विदेश सहित विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था परिसर में ही की गई थी। समापन अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों को वस्त्र, राशन और नगद सहायता वितरित की गई।

ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गांधी ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी यज्ञ-उत्सव अत्यंत प्रेमपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।