March 7, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 18 जुलाई को बैठक का आयोजन : डीसी

Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि “हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष” से पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के संबंध में दिनांक 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे, सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपुर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं स्टेशनरी मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना, पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया, जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह सहित प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

इस बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी ताकि पात्र व्यक्तियों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।