September 19, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को सम्मान, करनाल को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार

Karnal/Alive News: हरियाणा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किया है। करनाल शहर को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सौंपा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विपुल गोयल ने कहा कि यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश आने वाले समय में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा।