April 30, 2024

एमडीयू यूनिवर्सिटी ने रद्द की कॉलेजों की छुट्टियां

Faridabad/Alive News : कोरोना आपदा का प्रभाव शिक्षा सहित कई अन्य क्षेत्र पड़ा है। इसी को मध्यनजर रखते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी कॉलेज में प्रथम सत्र में 90 और दूसरे सत्र में 90 दिनों की कक्षाएं लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके कारण कॉलेज में सर्दियों व गर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं और साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में अब केवल होली पर सात दिनों की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी छुट्टियों निरस्त कर दी गई है। जानकारी के अनुसार यूजी पाठ्यक्रम के द्वितीय सत्र की पढ़ाई में 29 जनवरी 2022 तक न्यूनतम 90 दिनों की कक्षाएं अनिवार्य होनी चाहिए। इवन सत्र 1 से 13 मार्च 2022 तक नियमित चलेगा।

इसके बाद केवल होली में 14 से 20 मार्च तक का अवकाश दिया जाएगा। इसके बाद 21 मार्च से 31 अक्तूबर 2022 तक सेमेस्टर चलेगा। इसी प्रकार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय सत्र में 28 फरवरी तक कक्षाएं लगेंगी। इसके साथ ही ऑड सेमेस्टर के छात्रों की 30 जनवरी से 28 फरवरी तक परीक्षाएं होंगी। इवन सेमेस्टर में एक मार्च से 13 मार्च और 21 मार्च से एक जुलाई तक कक्षाएं लगेंगी। शेड्यूल के अनुसार दोनोें सत्र के छात्रों की कक्षाएं 90-90 दिन की पूरी की जा रही हैं। वहीं इवन छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं दो से 31 जुलाई तक चलेंगी। अन्य सत्र के छात्रों की परीक्षा की तारीख 15 से 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है।