April 24, 2024

अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी भीषण आग, पांच लोगों की हुई मौत, 13 -14 लोग हुए जख्मी

Mumbai/Alive News : महाराष्ट्र स्थित अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस आग में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।