June 26, 2026

मनधीर सिंह ने नेहरू ग्राउंड में फिल्म स्टूडियो का किया शुभारंभ 

Faridabad/Alive News: नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज वीरवार को नेहरू ग्राउंड में अपने मान प्रोडक्शन हाउस के फिल्म स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया साथ ही पारिवारिक सदस्यों ने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर स्टूडियो का उद्घाटन किया। 

फिल्म प्रोड्यूसर, राइटर, एक्टर मनधीर सिंह मान ने इस अवसर पर कहा कि उनके प्रोडक्शन हाउस ने हरियाणवी सॉन्ग, भक्ति सॉन्ग के अलावा कई अन्य गीत रिलीज किए है। जो लोगों को काफी पसंद भी आए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के युवा कलाकार माया नगरी मुम्बई तक नहीं पहुंच पाते थे और अपने सपने को जीते जी मरते हुए देखते थे, लेकिन अब उनका प्रयास है कि वह फरीदाबाद के युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रयास करेगें ताकि वह फिल्म लाइन में अपना करियर बनाने का सपना पूरा कर सकें।  

इस मौके पर कुलदीप डागर, धर्मेन्द्र डागर, फिल्म कलाकार अशोक डी स्टार, हरीश शर्मा, संजू सावंरिया, राईटर सतपाल गुप्ता, नरेश शाह, संदीप सरोज, रवि पटेल, सुनील कुशवाहा, रमाकांत तिवारी, एडवोकेट संदीप सेठी, किशन बांगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।