September 16, 2026

भोजपुरी चौक पर सट्टा खाई करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 3600 रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: थाना डबुआ पुलिस ने सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3600 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना डबुआ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास सट्टा खाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रणवीर सिंह निवासी गांव जारऊ, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी एनआईटी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 3600 रुपये बरामद किए।

आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।