Faridabad/Alive News: थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने सरकारी राशन की दुकान से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण और राहुल सिसोदिया निवासी बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बस्सा पाड़ा निवासी कैलाश ने शिकायत दी थी कि उसकी बसेलवा कॉलोनी में सरकारी राशन की दुकान है। 8 मई को उसने दुकान में 180 गेहूं के कट्टे रखवाए थे।
17 मई को उसका भांजा लोकेश दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जांच करने पर पता चला कि 60 गेहूं के कट्टे चोरी हो चुके हैं। शिकायत मिलने पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने 16 और 17 मई की रात दुकान का ताला तोड़कर गेहूं के कट्टे चोरी किए। आरोपी कट्टों को सिर पर उठाकर ले गए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में आगे पूछताछ की जा सके।

