June 6, 2026

जल-सीवरेज बिलों पर बड़ी राहत: 31 मई तक बकाया भरने पर पूरा ब्याज माफ

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब पानी और सीवरेज के बकाया बिलों पर लगने वाला पूरा ब्याज (अधिभार) माफ किया जाएगा, अगर उपभोक्ता 31 मई 2026 तक अपना बकाया जमा कर देते हैं।

एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि सरकार के नए आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक के पुराने बकाया बिलों पर 100% ब्याज माफ किया जाएगा। यानी अगर कोई व्यक्ति अपना पुराना बिल अभी जमा करता है, तो उसे ब्याज नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, नए (चालू) बिलों पर देरी से भुगतान करने पर एक बार के लिए 10% ब्याज लगेगा।

यह सुविधा केवल उन उपभोक्ताओं को मिलेगी जिनके पास पानी का मीटर लगा हुआ है। जिनके पास मीटर नहीं है, उन्हें पहले मीटर लगवाना होगा, तभी वे इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर 31 मई 2026 तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो ऐसे उपभोक्ताओं का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

सलोनी शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर अपने बिल जमा करें और अपने पानी-सीवर कनेक्शन नियमित करवाएं। इसके लिए नगर निगम की ओर से अलग-अलग जगहों पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

बिल से जुड़ी जानकारी के लिए लोग अपने क्षेत्र के वाटर रेट इंस्पेक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं:

मोनिका लखानी (NIT) – 9667783983

नरेश (ओल्ड डिवीजन-5) – 9873497243

संजय (डिवीजन-4) – 9210451731

विनेश (डिवीजन-3) – 9958920070