June 26, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना टीम लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। 9 मई से 15 मई के बीच साइबर थानों की टीम ने 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 11 लाख 40 हजार रुपये की रकम भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद के तीनों साइबर थानों की टीम ने 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 5 और साइबर थाना सेंट्रल के 3 मामले शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान 11.40 लाख रुपये बरामद किए गए, जबकि 182 शिकायतों का निस्तारण कर 14 लाख 15 हजार 426 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रिज करवाए गए हैं। यह कार्रवाई एक सप्ताह के अभियान के दौरान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रमन, मनीष, सचिन, रोहित, बलराम, राहुल वालिया, कुलवंत सिंह, विशाल कुमार, बिमलेश, धीरेन्द्र, तुषार कठोत्र, यश, दीपक, वैभव कुमावत, ऋषि जायसवाल, सैम खान, मोहम्मद आदिल, रॉबिन खान, मनजिंदर सिंह, सुखजिंदर, जतिंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, रोहित गर्ग, जावेद, इंद्रप्रकाश, द्वारिका प्रसाद, मोहम्मद फैजी, अकील शेख और सोनू कुमार शामिल हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में न आएं और साइबर ठगी से सतर्क रहें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत या फिर पर ऑनलाइन शिकायत करें।