June 26, 2026

एकेटीयू ने कॉलेजों को दिए डीटीआर सत्यापन के निर्देश

Noida/Alive News: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणामों को लेकर कॉलेजों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संस्थानों के ईआरपी पोर्टल पर छात्रों का डिजिटल टैबुलेशन रजिस्टर उपलब्ध करा दिया है।

विश्वविद्यालय ने कहा है कि कॉलेज अपने ईआरपी लॉगिन पर उपलब्ध डीटीआर का जल्द सत्यापन करें। जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम अधूरे हैं, उनके मामलों का जरूरी दस्तावेजों के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि अगले सेमेस्टर के परिणाम समय पर जारी किए जा सकें।

विश्वविद्यालय ने खासतौर पर उन मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिनमें बाहरी परीक्षा या आंतरिक अंक ऑनलाइन अपलोड हो चुके हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से परिणाम अपडेट नहीं हो पाए हैं। एकेटीयू ने सभी संस्थानों से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।