June 13, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते में 27 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 96 लाख से ज्यादा रकम बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हफ्ते में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 96.67 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच की गई। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में साइबर थानों की टीम ने लगातार छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान 6 मामलों में कार्रवाई की गई। इनमें साइबर थाना एनआईटी का 1, सेंट्रल के 2 और बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने 343 शिकायतों का समाधान किया और 4,01,383 रुपये संदिग्ध खातों में फ्रीज भी कराए।

गिरफ्तार आरोपियों में राशिदुल, मोहित, सोनू मीणा, कुलदीप मीणा, अमन कुमार, अमन सिंह, रिधम, रबियुल, राहुल, राहुल गोयल, विपिन, लालजीत, मोहम्मद असलम रजा, रोहित कुमार, सचिन मित्तल, मुकेश गुप्ता, शुभम, अभिनीत यादव, हर्ष गोस्वामी, राज सहानिया, नवीन कुमार, जितेन, गौरव शर्मा, मनोज महापात्रा, सूरज जायसवाल और मोहम्मद दाऊद शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या फिर www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।