August 26, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वालों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पहले मामले में 11 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छांयसा निवासी 21 वर्षीय बबली को नाहर सिंह स्टेडियम रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह कट्टा धर्मजीत (22), निवासी छांयसा, से 5000 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने धर्मजीत को भी गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरदास कॉलोनी, गांव मिर्जापुर निवासी मोनू गुप्ता को धौज टोल टैक्स के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।