April 19, 2025

नए साल के स्वागत में मानव रचना में महामृत्युंज्य यज्ञ आयोजित

Faridabad/Alive News: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया। हर साल की तरह आयोजित होने वाले इस यज्ञ में संस्थान के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। 31 दिसंबर तक संस्थान में रोजाना हर डिपार्टमेंट द्वारा यज्ञ किया जाएगा जिसकी पूर्णाहुति 1 जनवरी 2022 को दी जाएगा। हर साल पहली जनवरी को संस्थान में हवन और साथ भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें समस्त मानव रचना परिवार हिस्सा लेता है। यज्ञ का समापन 1 जनवरी, 2022 को पूर्णाहुति के बाद भंडारा के साथ होगा.