Faridabad/Alive News: खेल आपसी भाईचारा, सहयोग और अनुशासन के प्रतीक है। शारीरिक पोष्ठिता के साथ-साथ खेल हमें मानसिक और आंतरिक विकास में सहायक होते हैं। खेल अनुशासन और जीत हार की मंशा के साथ नहीं बल्कि खेल की भावना से खेलने वाली टीम ही शिखर पर पहुंच पाती है।
यह बात एचपीएससी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद श्योराण ने सैक्टर-16ए स्थित महादेव देसाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 7 दिवसीय आयोजित माता चंद्रवती देवी जगदीश प्रसाद शर्मा मैमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कही इस टूर्नामेंट में 8 स्कूलों की क्रिकेट टीमें भाग ले रही है।
इस अवसर पर महादेव देसाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल के चेयरैमन यशवंत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहला प्राइवेट स्कूल खुला जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित अनेकों राज्यों के राज्यपाल तथा स्वतंत्रता सेनानियों ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उनका मार्ग दर्शन किया।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेलों के प्रति तथा अन्य प्रतिभाओं को उभारना है। इस अवसर पर एैकेडमिक अधिकारी योगेंद्र फोर ने मंच संचालन करते हुए टूर्नामेंट की विशेष जानकारी दी और स्कूल के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विजय लक्ष्मी, डा. रमन कक्कड, सी.के. मिश्रा, जोगेंद्र सिंह, डा. रामजस, स्कूल की डायरेक्टर नीलम शर्मा, सचिव अनमोल शर्मा, प्रिंसीपल नीलम दुरेजा, हिमांशी शर्मा, प्रिंसीपल सतीश कश्यप, शिक्षाविद् राधेश्याम भाटिया सहित अनेक लोगों ने क्रिकेट टीमों का उत्साहवर्धन किया।
आज हुए मैच में महादेव देसाई स्कूल की टीम ने फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम को 118 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव देसाई स्कूल की टीम ने 156 रन बनाए जबकि फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम 38 रनों पर ही सीमिट गई। महादेव देसाई के विराट राजपूत को 5 विकेट लेने तथा 13 रन बनाने पर मैन आफ द मैच घोषित किया।

