May 18, 2024

लंपी वायरस : सरकार ने खरीदी गॉट पाक्स की 20 लाख खुराक, 19 लाख गायों का किया जाएगा टीकाकरण

Chandigarh/Alive News : हरियाणा सरकार ने पशुओं में फैल रही लंपी वायरस की रोकथाम के लिए गॉट पाक्स दवा की 20 लाख खुराक खरीदा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के लगभग तीन लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और जिलों में 12.50 लाख खुराक भेजी गई है। दवा मिलने के बाद अब सरकार ने 29 अगस्त तक तमाम 19 लाख स्वस्थ गायों का टीकाकरण करने का नया लक्ष्य रखा है।

बता दें, कि पिछले चार दिनों से दवा खत्म होने के कारण जिलों में टीकाकरण अभियान नहीं चल पा रहा था। इसके चलते 50 हजार से अधिक पशु इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। लंपी बीमारी के फैलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी रोकथाम की कमान मुख्य सचिव संजीव कौशल को सौंपी। इसके बाद ही दो दिन में ढाई लाख पुशओं का टीकाकरण हो पाया था।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के 3497 गांवों तक 52,544 पशु इस बीमारी से ग्रस्त हुए है। इनमें से 29,104 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 633 पशुओं की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 286 गौशालाओं में 7938 गौवंश इस बीमारी से ग्रस्त हैं। इनमें से 126 गौवंश की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रतिशत 1.2 प्रतिशत है।