Noida/Alive News: जिले के सरकारी डिग्री कॉलेजों में इस बार स्नातक प्रवेश की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। केंद्रीय कॉलेज में दाखिले के लिए सीयूईटी के बढ़ते प्रभाव का असर अब स्थानीय सरकारी कॉलेजों पर भी दिखने लगा है। छात्र पहले केंद्रीय कॉलेज की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण सरकारी कॉलेजों में आवेदन उम्मीद से कम आए हैं।
सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां स्नातक की 650 सीटों के मुकाबले अब तक सिर्फ 547 आवेदन मिले हैं। बीए की 350 सीटों के लिए 296, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 149 और बीएससी की 140 सीटों पर केवल 102 आवेदन पहुंचे हैं। बीएससी मैथ्स एवं कंप्यूटर साइंस में 59 और बॉयोलॉजी में 43 आवेदन हुए हैं।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यही स्थिति जिले के अन्य कॉलेजों में भी है। आवेदन कम आने के कारण कॉलेज को प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बार-बार बढ़ानी पड़ रही है।
कम आए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आवेदन

