Noida/Alive News: जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत पढ़ने वाले छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया निजी स्कूलों की लापरवाही के कारण प्रभावित हो रही है। शासन की ओर से सत्र 2025-26 के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति जारी किए जाने के बावजूद अधिकांश निजी स्कूलों ने अब तक छात्रों का विवरण बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं कराया है। इसे देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को शुक्रवार तक अनिवार्य रूप से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि जिले के करीब 350 निजी स्कूलों में हर वर्ष आरटीई के तहत छात्रों का प्रवेश होता है, लेकिन अब तक केवल लगभग 100 स्कूलों ने ही विभाग को छात्रों का पूरा विवरण भेजा है। पहले यह जानकारी 10 जून तक मांगी गई थी, ताकि फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। अधिकांश स्कूलों द्वारा समय सीमा का पालन नहीं करने पर विभाग ने अंतिम अवसर देते हुए दस जुलाई तक का समय बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र की फीस का भुगतान शासन करता है। यदि स्कूल निर्धारित समय तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं तो फीस प्रतिपूर्ति में देरी हो सकती है और संबंधित स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
15 करोड़ की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति अटकी
- Tags: alivenews, hindinews, Latesteducationnews, todaynews

