July 27, 2026

आज रहेगा येलो अलर्ट

Noida/Alive News: गरज-चमक के आसार के बीच नहीं हुई बारिश बस रही तो तेज धूप और गर्मी जिसने सुबह से दोपहर तक लोगों को झुलसाया। साथ ही तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही आज रहेगा गरज-चमक का येलो अलर्ट। इन दिनों ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। बुधवार को तापमान एक डिग्री गिरेगा और 34 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को तापमान 33 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट है। शुक्रवार को तापमान 33 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 11 को और 12 को तापमान बढ़ेगा और 35 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

शहर के एक्यूआई की बात करे तो नोएडा का 78 और ग्रेटर नोएडा का 116 दर्ज किया जा रहा है। दोनों ही शहर अभी खतरे से बाहर है।