June 5, 2026

पीएचडी प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

Noida/Alive News: कॉलेजों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश हेतु प्रोविजनली चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में कैटेगरी-ए और कैटेगरी-बी के उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है।कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश संबंधित दस्तावेजों के फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही अंतिम रूप से मान्य होगा। इसके साथ ही होमी भाभा रिसर्च कम टीचिंग फेलोशिप से संबंधित काउंसलिंग की प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी।

कॉलेजप्रशासन ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग की तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह दी गई है। 

कॉलेज ने सभी चयनित उम्मीदवारों से आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां तैयार रखने को कहा है, ताकि सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।